करण जौहर का Cannes में दिखा रॉयल अंदाज, जान्हवी और ईशान का लुक भी आया सामने

अमर उजाला

Tue, 20 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar, एएनआई

इन दिनों कई सेलिब्रिटीज कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रहे हैं। करण जौहर, ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर भी इस इवेंट में शामिल होने फ्रांस गए हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

हाल ही में करण जौहर ने कान फिल्म फेस्टिवल का अपना लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। करण की ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

करण जौहर अपनी प्रोड्यूस फिल्म 'हाेमबाउंड' के प्रीमियर पर कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं। 21 मई को इस फिल्म का प्रीमियर हो रहा है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

फिल्म 'होमबाउंड' में हीरो ईशान खट्टर हैं, वहीं एक्ट्रेस के तौर पर जान्हवी कपूर नजर आईं। ये दोनों भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं। दोनों का रेड कार्पेट लुक भी सामने आया है। 

Image Credit : एएनआई

कान फिल्म फेस्टिवल में ईशान खट्टर भी रॉयल गेटअप लिए नजर आए।

Image Credit : एएनआई

करण जौहर प्रोड्यूस फिल्म 'होमबाउंड' को नीरज घेवान ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की कहानी दो दोस्तों के ईद-गिर्द घूमती है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

साड़ी में सुष्मिता का स्टाइलिश लुक, करिश्मा की मुस्कान ने जीता दिल

इंस्टाग्राम
Read Now