अमर उजाला
Tue, 8 April 2025
करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ 13 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म से डेब्यू करने वाले सितारे अब बॉलीवुड के स्टार बन गए हैं।
करण जौहर अभी भी फिल्म में नजर आए तीनों कलाकारों के काफी करीब हैं और इन्हें एडवाइज देते रहते हैं।
अब करण जौहर ने अपने दो स्टूडेंट्स के साथ एक तस्वीर साझा की है। ये एक सेल्फी फोटो है।
तस्वीर में करण अपने दो स्टूडेंट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ खड़े हैं। इस सेल्फी फोटो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, ‘हमेशा के लिए पसंदीदा’।
करण जौहर की इस तस्वीर को देखकर फैंस ने इन तीनों के फिर से एक साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने की उम्मीद जताई।
करण जौहर अक्सर ही अपनी फिल्मों में नए कलाकारों और निर्देशकों को मौका देते हैं और उन्हें लॉन्च करते हैं।
इन दिनों करण जौहर उनके धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। ये फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अपनी रियल लाइफ श्रीवल्ली को देखते ही दिल दे बैठे थे अल्लू अर्जुन, दिलचस्प है लव स्टोरी