‘धर्मा का आधा हिस्सा नेपोटिज्म के चक्कर में बिक गया…’, इब्राहिम को लॉन्च करने पर ट्रोल हुए करण जौहर

अमर उजाला

Thu, 30 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान के साथ उनके बेटे इब्राहिम अली खान भी अब चर्चा में आ चुके हैं, वह करण जौहर की फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम@iakpataudi

हाल ही में एक पोस्ट में करण जौहर ने इब्राहिम को कई तस्वीरों के साथ बॉलीवुड में लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इब्राहिम के परिवार को लंबे समय से जानते हैं और उन्हें इस युवा अभिनेता पर कितना गर्व है

Image Credit : इंस्टाग्राम@iakpataudi

इस घोषणा के बाद करण जौहर, जो कि नेपोटिज्म के लिए बदनाम हैं, वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगें, लोग एक बार फिर नेपोटिज्म के लिए उन्हें दोषी ठहराने लगे और जमकर उनकी खिंचाई की

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

एक यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया, “धर्मा का आधा हिस्सा नेपोटिज्म के चक्कर में बिक गया और बाकी का आधा भी नेपो किड्स को लॉन्च करने में जल्द ही बिक जाएगा”

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

एक अन्य यूजर ने लिखा, “जैसा सोचा था…नेपोटिज्म रॉक कर रहा है”, वहीं, एक अन्य ने लिखा, “आप तैमूर और जेह को भी लॉन्च करिएगा”
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

इब्राहिम खान परिवार में तीसरी पीढ़ी के अभिनेता हैं, जो अपने पिता और दादी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, उनकी बहन सारा अली खान पहले से ही स्टार हैं, इब्राहिम ‘दिलेर’ फिल्म से श्रीलीला के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या तृप्ति डिमरी ने कर दिया अपने बॉयफ्रेंड का खुलासा ? दिल वाला इमोजी लगाकर शेयर की ये तस्वीरें

इंस्टाग्राम @tripti_dimri
Read Now