अमर उजाला
Sun, 23 February 2025
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से किया और छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया।
करण ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के शो ‘कितनी मस्त है ये जिंदगी’ से की और ‘दिल मिल गए’ और ‘कुबूल’ है जैसे शोज से घर-घर पहचान बनाई।
उन्होंने ‘अलोन’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया। हालांकि, यहां उन्हें कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई।
साल 2019 में करण सिंह ग्रोवर ने 'कसौटी ज़िदगी की 2' के साथ टेलीविजन पर वापसी की और ‘बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज’ से डिजिटल डेब्यू किया फिर वह वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में भी दिखाई दिए। 2024 में वह फिल्म ‘फाइटर’ में भी नजर आए।
करण की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। वह तीन बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी, जो महज 10 महीने बाद ही टूट गई।
इसके बाद करण ‘दिल मिल गए’ की को-स्टार जेनिफर विंगेट को डेट करने लगे। साल 2012 में दोनों ने शादी की। यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला और साल 2014 में यह भी खत्म हो गया।
करण ने तीसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से की। 30 अप्रैल 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंधे।
बिपाशा करण से चार साल बड़ी हैं। कपल एक बेटी के माता-पिता भी है। दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।
करण की लाइफ में एक टाइम ऐसा भी आया, जब उनकी एक्स वाइफ ने उन पर कई आरोप लगाए और सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। कहा जाता है कि जेनिफर ने ‘दिल मिल गए’ के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया था।
वीकएंड पर ‘छावा’ की लंबी छलांग, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतनी कमाई