बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा ने शेयर की पोस्ट, जिंदगी के तजुर्बे की बात करते दिखे

अमर उजाला

Tue, 18 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट फैंस के साथ साझा की। इसमें वह अपने कुछ दोस्तों और बॉलीवुड कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

करण ने एक वीडियो अपनी पोस्ट में शेयर किया है, जिसमें वह कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन ये लोग पार्टी नहीं कर रहे हैं। ये सब लोग साथ में एक एक्टिंग क्लास में नजर आ रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@karanveermehra

करण वीर मेहरा, अली फजल और राघव जुग्याल जैसे कलाकारों के साथ एक्टिंग क्लास में दिखे। सभी मिलकर अपनी एक्टिंग को इंप्रूव कर रहे थे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अपनी पोस्ट के साथ करण वीर मेहरा ने एक कैप्शन भी लिखा, जिसमें एक शायरी का जिक्र किया। करण लिखते हैं, ‘क्यों डरे जिंदगी में, क्या होगा? कुछ ना होगा तो तजुर्बा होगा।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम

आगे करण वीर मेहरा लिखते हैं कि सीखना कभी मत छोड़िए। साथ ही एक्टर सौरभ सचदेवा को थैंक्स भी लिखते हैं, उनकी ही एक्टिंग क्लास में वह शामिल हुए। सौरभ सचदेवा फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के करीबी व्यक्ति के रोल में दिखे थे। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

करण वीर मेहरा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो वह बिग बॉस 18 की ही प्रतियोगी चुम दरांग से अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के डेटिंग करनी की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने शुरू की पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ की शूटिंग, साथ नजर आईं ये एक्ट्रेस

इंस्टाग्राम
Read Now