अमर उजाला
Tue, 3 June 2025
भारत में 30 मई को हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' रिलीज हुई। फिल्म का जोरशोर से प्रचार हुआ।
फिल्म की शुरूआत अच्छी नहीं रही। हालांकि फिल्म ने वीकएंड पर जरूर कुछ कमाई कर ली लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट आई है।
फिल्म ने सबसे पहले दिन 1.6 करोड़ की कमाई की थी। इस शुरूआत को औसत माना गया था।
फिल्म ने शनिवार को 2.39 करोड़, तो वहीं रविवार को 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने काफी निराश किया। इस दिन फिल्म ने 77 करोड़ की कमाई की।
इस तरह से देखें तो फिल्म ने भारत में अब तक कुल 7.11 करोड़ की कमाई कर ली है।
यह गौरतलब है कि दर्शकों को लुभाने के लिए फिल्म के हिंदी संस्करण में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने आवाज दी है।
फिल्म में जैकी चेन, राल्फ मैकियो, बेन वांग के अलावा जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन ने अहम किरदार निभाया है।
वीकएंड के बाद लड़खड़ा गई 'भूल चूक माफ' की कमाई, जानें 11वें दिन का कलेक्शन