‘कराटे किड लीजेंड्स’ ने वीकएंड पर कमाए करोड़ों, अब लाखों में सिमटी कमाई

अमर उजाला

Thu, 5 June 2025

Image Credit : एक्स

सुपरस्टार जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ ने ओपनिंग डे पर 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Image Credit : एक्स

फिल्म की शुरूआत अच्छी नहीं रही। फिल्म ने दूसरे दिन 2.39 करोड़, तीसरे दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की। 

Image Credit : एक्स

फिल्म ने सिर्फ तीन दिन ही करोड़ों में कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई लाखों में आ गई।

Image Credit : एक्स

चौथे दिन फिल्म ने 89 लाख, पांचवें दिन 58 लाख और छठे दिन फिल्म की कमाई 44 लाख रुपये रही।

Image Credit : एक्स

इस तरह से  फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ ने भारत में अब तक महज 8.25 करोड़ की कमाई की है।

Image Credit : एक्स

फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ की कहानी एक लड़के पर आधारित है, जो कराटे चैंपियन बनने की कोशिश करता है।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म में मिस्टन हान (जैकी चेन) ली फोंग (बेन वांग) को कुंग फू स्किल्स सिखाना चाहते हैं। इसमें वह अपने दोस्त की मदद लेते हैं। 

Image Credit : यूट्यूब

'कराटे किड लीजेंड्स' में अजय देवगन ने जैकी चेन के किरदार को और उनके बेटे युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को आवाज दी है।

Image Credit : एक्स

हिना खान ने शेयर की वेडिंग फोटोज, जान्हवी ने मां श्रीदेवी को किया याद, देखें दिन भर की 10 तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now