सैफ-करीना ने सोनाक्षी-जहीर को दीं शादी की शुभकामनाएं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को एक निजी समारोह में शादी की है दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं सोशल मीडिया पर सभी इस न्यूली वेड कपल पर प्यार बरसा रहे हैं करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी दोनों पर प्यार बरसाते हुए शादी की शुभकामनाएं दीं करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की एक तस्वीर साझा की है करीना ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई सोनाक्षी और जहीर, आप दोनों को जीवन भर हंसी और आनंद की शुभकामनाएं, सैफ और करीना' ....