अमर उजाला
Wed, 26 March 2025
अभिनेत्री करीना कपूर खान की अपनी ननद सोहा अली खान से काफी अच्छी बनती है। अक्सर दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिल जाती है।
करीना सोहा को चीयर करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अब एक बार फिर करीना ने सोहा की तारीफ की है।
करीना कपूर खान ने सोहा अली खान की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर उनको शुभकामनाएं दी हैं।
करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘छोरी 2’ का टीजर शेयर करते हुए सोहा के लिए लिखा, ‘लव दिस सोहा, ऑल द लक।’
2021 में आई फिल्म ‘छोरी’ की सफलता के बाद मेकर्स ने ‘छोरी 2’ की घोषणा की है।
‘छोरी 2’ में सोहा अली खान के साथ नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं।
‘द पैराडाइज’ फिल्म में नानी के नए लुक ने मचाया बवाल