करीना ने बहन करिश्मा को बताया मां, बोलीं- वो दुनिया के लिए आइकन हैं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों टीवी रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के चौथे सीजन में दिखाई दे रही हैं इस शो का ये सप्ताह काफी खास है, क्योंकि इस दौरान प्रतिभागी करिश्मा कपूर स्पेशल का जश्न मनाते हुए अभिनेत्री के सामने परफॉर्म करेंगे इसके अलावा शो के दौरान सबसे खास पल वो रहेगा, जब करीना कपूर का अपनी बहन करिश्मा के लिए वीडियो मैसेज पेश किया जाएगा अपने संदेश में करीना कहती हैं कि करिश्मा उनकी बहन और मां हैं और उन्हीं की वजह से वो करीना कपूर बन पाई हैं करीना कहती हैं कि करिश्मा कपूर उनकी बेस्टफ्रेंड भी हैं और दुनिया के लिए एक आइकन हैं अपनी छोटी बहन के इस मैसेज पर करिश्मा भी खुद को कुछ कहने से रोक नहीं पातीं, वो कहती हैं कि करीना को सफल देखकर वो काफी खुश हैं ्