अर्जुन पुरस्कार सम्मान पाने के लिए कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर को दी बधाई

अमर उजाला

Fri, 17 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के 52 साल बाद अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड मिला
 

Image Credit : ट्विटर

इस मौके पर फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनकी भूमिका निभाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई भी दी
 

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट के माध्यम से अपनी भावनाओं को साझा किया, साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कैप्शन में कार्तिक ने लिखा- बड़े पर्दे पर अपने अविश्वसनीय जीवन को जीने से लेकर, आज राष्ट्रपति भवन में अर्जुन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने तक, यह अवास्तविक लगा
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

हर पल एक सपने जैसा था, अब हमारी फिल्म चंदू चैंपियन को अपना सही अंत मिल गया है
 

Image Credit :

इसकी शुरुआत आपके अर्जुन पुरस्कार के लिए लड़ने से हुई थी, लेकिन आपको एक अजेय चैंपियन के रूप में जानते हुए, यह क्लाइमेक्स नहीं हो सकता
 

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेरणा देते रहिए सर, आपके और भारत के माननीय राष्ट्रपति के साथ इतिहास में दर्ज इस क्षण में उपस्थित होकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक ने आगे लिखा- आपको सलाम और सभी अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को बधाई, इससे पहले मुरलीकांत ने भी खुशी जाहिर की थी और साजिद नाडियाडवाला का आभार जताया था

Image Credit : इंस्टाग्राम

'उई अम्मा' पर मजेदार डांस करती दिखीं तमन्ना-राशा, विजय ने दिया सरप्राइज

इंस्टाग्राम
Read Now