सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होते हुए भावुक हुए 'चंदू चैंपियन'

अमर उजाला

Fri, 14 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म चंदू चैंपियन आखिरकार आज सिनेमाघरों में आ ही गई, उन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभा रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

अभिनेता ने आज थिएटर के अंदर का एक वीडियो शेयर किया, जहां दर्शकों ने उनका जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

इस दौरान कार्तिक भावुक हो गए और दर्शकों को देख उन्होंने अपने निर्देशक कबीर खान को गले भी लगाया और अभिवादन किया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- यह चैंपियन अब आपका है, ये तालियां और ये स्टैंडिंग ओवेशन मुझे इस पूरे सफर के लिए बहुत भावुक और गौरवान्वित कर रहे हैं
 

Image Credit : यूट्यब

यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक कहानी से ज्यादा है, यह एक ऐसा सफर है जिसने जिंदगी के बारे में मेरा नजरिया बदल दिया है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मैं कबीर खान सर और साजिद नाडियाडवाला सर का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपना चैंपियन चुना और एक असल जिंदगी के नायक मुरलीकांत सर की भूमिका निभाना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है

Image Credit : इंस्टाग्राम

मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा, यह फिल्म हर उस चंदू के लिए जो चैंपियन बनना चाहता है, हर उस चंदू के लिए जो चैंपियन बन सकता है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

इन फिल्मों में दिखा सनी देओल की देशभक्ति का जज्बा

इंस्टाग्राम
Read Now