कैसे कर सकते हैं कैटी पेरी की तरह अंतरिक्ष यात्रा? जानिए आएगा कितना खर्च

अमर उजाला

Tue, 15 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @katyperry

पॉप स्टार कैटी पेरी ने पांच अन्य महिलाओं के साथ सोमवार को अंतरिक्ष में एक शॉर्ट ट्रिप पूरी की। वह जेफ बेजोस के रॉकेट में सवार होकर ब्रह्मांड के किनारे तक पहुंचीं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @katyperry

इस दल में मशहूर गायिका केटी पेरी और ‘सीबीएस मॉर्निंग्स’ की होस्ट गेल किंग जैसी हस्तियां शामिल थीं। ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट पश्चिम टेक्सास से उड़ा। यह रॉकेट करीब 105 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @katyperry

वहां पर लोगों ने कुछ देर अंतरिक्ष का अनुभव लिया और वापस आ गए। जानते हैं ब्लू ओरिजिन की अंतरिक्ष यात्रा कौन बुक कर सकता है और इसमें कितना खर्च आएगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @katyperry

कोई भी व्यक्ति ब्लू ओरिजिन की उड़ान पर अंतरिक्ष की यात्रा बुक कर सकता है। हालांकि, इस यात्रा की कीमत इसे सीमित कर सकती है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @katyperry

कंपनी की वेबसाइट पर जाकर, रिजर्वेशन के सेक्शन में अपनी सामान्य जानकारी के साथ अपने बारे में 500 शब्दों में लिखकर फॉर्म भरना होगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @katyperry

इस यात्रा के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। अब जानते हैं इसमें कितना खर्च आएगा?

Image Credit : इंस्टाग्राम @katyperry

आमतौर पर कंपनी इस यात्रा के खर्च को लेकर कोई खुलासा नहीं करती है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 2021 में अपनी पहली यात्रा के लिए एक सीट की नीलामी लगभग 240 करोड़ रुपये में हुई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @katyperry

हिना ने लिया कश्मीर की इस पसंदीदा चीज का जायका

इंस्टाग्राम-@realhinakhan
Read Now