कविता कौशिक ने टीवी को कहा अलविदा, बोलीं- शैतानी रोल मिल रहे थे

अमर उजाला

Tue, 23 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikavitakaushik

'एफआईआर', 'कहानी घर घर की' जैसे शो के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री कविता कौशिक ने टेलीविजन छोड़ दिया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikavitakaushik

अभिनेत्री अब अपने पति के साथ पहाड़ों में रहती हैं, जहां वे आयुर्वेदिक व्यवसाय चलाते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikavitakaushik

उन्होंने बताया कि अनियमित काम के घंटे और अजीब तरह के टीवी कंटेंट उनके निर्णय के प्रमुख कारण हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikavitakaushik

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह अब 30 दिन काम नहीं कर सकती हैं, उन्होंने टाइम्स नाउ से कहा , " टीवी तो मुझे करना ही नहीं है , मैं 30 दिन काम नहीं कर सकती। मैं वेब शो या फिल्में करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं कोई आम दिखने वाली हीरोइन नहीं हूं, जिसे आसानी से हर तरह की शूटिंग में कास्ट किया जा सके" 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikavitakaushik

उन्होंने आगे कहा, "मुझे शैतानी रोल जैसे डायन टीवी प्रोजेक्ट ऑफर होते रहते हैं, लेकिन मैं अब वैसी जिंदगी नहीं जी सकती, जैसी तीन साल पहले थी, जब मैं फुल टाइम टेलीविजन कर रही थी"

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikavitakaushik

कविता ने टीवी से बेहतर व्यवसाय को माना है और अब उसी पर ध्यान भी देना चाहती हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikavitakaushik

फिल्मों के चुनाव को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं अक्षय

इंस्टाग्राम@akshaykumar
Read Now