'केबीसी 16' में कंटेस्टेंट ने मांग ली अमिताभ बच्चन की 'चरण पादुका'

अमर उजाला

Thu, 15 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर से लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन के होस्ट के तौर पर लौट आए हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

पिछले सीजन के दौरान अमिताभ बच्चन की स्पीच के बाद उनके प्रशंसक मायूम हो गए थे, लेकिन जब उनके फिर से शो को होस्ट करने का एलान हुआ तो वे गदगद हो उठे थे

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के ताजा एपिसोड में एक अजीब वाकया देखने को मिला

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

दरअसल, शो के प्रतिभागी सुधीर कुमार ने अमिताभ बच्चन से निवेदन करते हुए उनके जूते मांग लिए
Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

सुधीर ने कहा कि सर, आपसे निवेदन है कि अगर ये चरण पादुका हम अपने गांव ले सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

इसके बाद बिग बी ने कहा कि इन जूतों को तो हम पहने हुए हैं, इसलिए नहीं दे सकते, लेकिन आपको ऐसे ही जूते भेंट कर देंगे, इतना सुनते ही सुधीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अक्षय कुमार की 22 साल पुरानी कॉमेडी फिल्म पर क्या बोल गए विक्रम भट्ट?

इंस्टाग्राम @akshaykumar/@vikrampbhatt
Read Now