अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर, माधवन ने नेविल मैककिनले और अनन्या पांडे ने दिलरीत सिंह की भूमिका निभाई है। इस खबर में पढ़ें फिल्म के 10 दमदार डायलॉग:
‘कब्रिस्तान शमशान सब भरे पड़े हैं, तो लाशों को नाले में फेंको’- जनरल डायर
‘कोर्ट में फैसला सही और गलत का नहीं हार और जीत का होता है’- सी शंकरन नायर
‘कानून की यही खूबसूरती है कि हर वक्त कोई ना कोई कहीं ना कहीं कानून तोड़ रहा होता है।’- नेविल मैककिनले
'साम्राज्य सिकुड़ रहा है। (द एम्पायर इज श्रिंकिंग)' - सी शंकरन नायर
'उन दीवारों के ज्यादा पास आओ ना तो फुसफुसाने की आवाज आती है और जब दीवारों के पास चुप हो जाओ तो मन में सवाल आता है कि कौन मरा है?' - दिलरीत सिंह
‘आठ, नौ ग्यारह महीनों के बच्चों के हाथों में आपने कौन से हथियार देखें? उनके कड़े या बंद मुठ्ठियां?’- सी शंकरन नायर
‘कल सुबह आपके अखबारों से रोशनी निकलेगी और ये रोशनी इनकी बंदूकों को हकलाने पर मजबूर कर देगी।’- सी शंकरन नायर
मैंने आपको गलत समझा मैंने सोचा आप टाइटैनिक की तरह डूब गए, पर आप आईसबर्ग की तरह उभरे हैं- नेविल मैककिनले
‘सच कैसे छुट्टी पर जाएगा?’- परगट सिंह
‘जुल्म करने वाले अंग्रेज गलत हैं, तो जुल्म सह कर आवाज ना उठाने वाले हिंदुस्तानी उनसे भी ज्यादा गलत हैं।’- परगट सिंह
कश्मीर पहुंची हिना खान, लिया शिकारा और पारंपरिक चाय का आनंद