अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ 23 मई यानी शक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा।
फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 25 लाख रुपये की ही कमाई कर पाई।
एक आंकड़े के मुताबिक 'केसरी वीर' का बजट 60 करोड़ है। इस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन औसत से भी कम कमाई की है।
तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कपकपी' भी 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म की पहले दिन ओपनिंग बहुत कमजोर रही है। फिल्म ने पहले दिन 25 लाख रुपये का कारोबार किया है।
दरअसल 23 मई को कई फिल्में रिलीज हुईं। ऐसे में 'कपकपी' की चर्चा काफी कम ही थी।
ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि 'कपकपी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।
अंकिता लोखंडे ने कराया समंदर किनारे फोटोशूट, फैंस ने किया एक्ट्रेस की सास को याद