अमर उजाला
Tue, 23 July 2024
'खेल खेल में' इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी, इसकी घोषणा अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर दी है और साथ ही लिखा, 'यारों वाला खेल, यारी वाली पिक्चर, बैंड बाजे के माहौल में, बैंड बजाने वाली पिक्चर'
This browser does not support the video element.
अक्षय के अलावा फिल्म की पूरा स्टारकास्ट ने फिल्म 'खेल खेल में' की एक छोटी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है
निर्देशन मुदस्सर अजीज की फिल्म में अक्षय और तापसी के अलावा फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे
हालांकि, फिल्म का प्रमोशन एक दिन पहले ही शुरू होना था लेकिन भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार के अंतिम संस्कार की वजह से इसे टाल दिया गया था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस फिल्म को सितंबर में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है
संजय दत्त-रवीना की 'घुड़चढ़ी' 9 अगस्त को इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम