अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
शेयर की गई तस्वीरें दिग्गज अभिनेत्री रेखा की 'उमराव जान' की स्क्रिनिंग के दौरान की हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है।
खुशी कपूर इन तस्वीरों में गोल्डन कलर की मॉडर्न ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में एक्ट्रेस हाथ में पर्स लेकर बेहद कूल अंदाज में दिख रही हैं।
सभी तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में फोटोज क्लिक कराती दिख रही हैं।
आपको बताते चलें कि खुशी कपूर बीते गुरुवार को 'उमराव जान' की स्क्रिनिंग में शामिल हुई थीं।
इस लिए उन्होंने अपने पोस्ट में स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के कुछ सीन्स भी शेयर किए हैं। इसमें रेखा की अदाकारी देखते ही बनती है।
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कल रात उमराव जान की स्क्रीनिंग हुई, बड़े पर्दे पर पेदम्मा को देखकर खुशी से दिल भर आया।'
कजाकिस्तान पहुंची अनुष्का सेन, पारंपरिक ड्रेस में दिए जबरदस्त पोज