अमर उजाला
Fri, 23 May 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों को अभिनेत्री ने पेरिस के अलग-अलग लोकेशन से साझा की हैं और सभी में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
शेयर की गई एक तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट टॉप के ऊपर ब्लैक जैकेट और जींस पहने दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने एक ब्लैक पर्स भी ले रखा है।
एक और तस्वीर में अभिनेत्री व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिस पर फूलों से वर्क हुआ है।
वहीं साझा की गई एक तस्वीर में एक्ट्रेस ओरी संग नजर आ रही हैं। इसमें सभी आइसक्रीम का आनंद लेते दिख रहे हैं।
इसके अलावा खुशी कपूर एक तस्वीर में ब्राउन कलर की वन पीस ऑफ शोल्डर फर्ल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। साथ में उन्होंने ब्लैक कलर का गॉगल भी पहन रखा है।
अभिनेत्री की इस तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें वो ओरी संग एक ही कंबल ओढ़ कर शिप पर पोज देती दिख रही हैं।
शेयर की गई एक और तस्वीर में अभिनेत्री ओरी के साथ घूमती हुईं दिख रही हैं, जिसमें खुशी ने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहन रखी है।
खुशी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार 'नादानियां' फिल्म में देखा गया था।
धीरे-धीरे आगे बढ़ रही टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’, अब नई फिल्मों से होगी टक्कर