अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
अभिनेत्री कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।
आज अष्टमी तिथि के मौके पर कियारा ने अपने अष्टमी प्रसाद की एक झलक अपने फैंस को दिखाई है।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक प्लेट में एक कटोरी में चना, पूड़ी और एक कटोरी में हलवा रखा दिख रहा है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए कियारा ने ज्यादा कुछ न लिखते हुए सिर्फ कुछ इमोजी का इस्तेमाल किया है।
कियारा आडवाणी ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी।
कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा करते हुए अपने फैंस को अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आने वाले दिनों में ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी।
टीम पुष्पा ने वाइल्डफायर तरीके से रश्मिका मंदाना को दी जन्मदिन की बधाई