अमर उजाला
Sun, 11 May 2025
करण जौहर ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन लिखा है, 'प्यार, प्यार, प्यार।' आगे वह हैप्पी मदर्स डे का हैशटैग भी लिखते हैं।
कियारा आडवाणी ने अपनी मां की पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही अपनी शादी के वक्त की भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी मां नजर आ रही हैं।
हिना खान ने भी मदर्स डे के मौके पर अपनी अम्मी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।
जैकी श्रॉफ ने भी मां के साथ पुरानी तस्वीर को साझा किया और उन्हें याद किया है।
सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर को याद करते हुए मदर्स डे पर सोशल मीडिया पोस्ट की। अपनी मां से मिले प्यार को याद किया है।
अंकिता लोखंडे ने भी अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। वीडियो में अंकिता की सास भी नजर आ रही हैं। अंकिता का मानना है कि उनके पास एक नहीं दो मां हैं। वह अपनी सास को भी मां की तरह मानती हैं।
करिश्मा तन्ना ने भी अपनी मां और सास के साथ मदर्स पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
रकुल प्रीत मदर्स डे पर अपनी मां और सास के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। वह भी मानती हैं कि उन्हें दो मांओं का प्यार मिला है।
अल्लू अर्जुन ने अपनी मम्मी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही वह सभी को मदर्स डे भी विश करते हैं।
बोनी कपूर ने अपनी मां के साथ बहुत पुरानी तस्वीर साझा की है और उन्हें याद किया है। हाल ही में बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हुआ।
कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शाइना, राष्ट्रपति से हो चुकी हैं सम्मानित