टिकट खिड़की पर 'किल' की धीमी चाल जारी, अब तक कमाए इतने करोड़ 'किल' फिल्म को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे खतरनाक एक्शन फिल्म का टैग दिया जा रहा है यह फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से धीमी गति के साथ ठीक-ठाक कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है सैकनिल्क के मुताबिक 'किल' ने आज यानी 11वें दिन 0.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हालांकि आज की कमाई का यह आंकड़ा पूरा नहीं है, लेकिन इसकी कमाई के एक से डेढ़ करोड़ रुपये के बीच में ही होने का अनुमान है फिल्म ने पहले हफ्ते में 11.1 करोड़ रुपये कमाए थे और अभी तक यह 15.26 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है 'किल' में लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल ने मुख्य भूमिका निभाई है, इनके अलावा दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने भी अभिनय किया है d