तलाक के बावजूद किरण राव ने आमिर खान की इस खूबी की तारीफ की

अमर उजाला

Fri, 14 March 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बताने वाले हैं कि उनकी पत्नी ने उनकी कौन सी खूबी की तारीफ की।

Image Credit : एक्स

फिल्म निर्माता किरण राव ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब मैंने अपने घर वालों को आमिर से शादी के बारे में बताया तो उनको बहुत झटका लगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @raodyness

एएनआई से बातचीत में किरण ने कहा कि मेरे मां-बाप मेरे लिए चितिंत थे, उन्हें लगता था कि कहीं ऐसा न हो कि आमिर के बड़े व्यक्तित्व की वजह से मैं दब जाऊं।'

Image Credit : इंस्टाग्राम @raodyness

आमिर की कामयाबियों को देखते हुए, किरण को उनके साथ रहने में दबाव महसूस हुआ लेकिन वह इसलिए आमिर खान के साथ रह सकीं क्योंकि आमिर ने उनका बहुत साथ दिया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @raodyness

किरण के मुताबिक 'आमिर ने कभी मुझसे उम्मीद नहीं कि मैं एक तय किए हुए रास्ते पर चलूं। वह मुझसे मेरे होने पर हमेशा खुश थे। यही उनकी सबसे बड़ी चीज और खूबी है।'

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरण राव ने यह कहते हुए अपनी बात खत्म की कि मैं और आमिर हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे।

Image Credit : इंस्टाग्राम

आमिर और किरण की शादी 2005 में हुई थी। उनका साल 2011 में एक बेटा हुआ, जिसका नाम आजाद राव खान है। साल 2021 में दोनों अलग हो गए। 

Image Credit : सोशल मीडिया

आमिर 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। 16 साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आइरा खान है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

ईशा सिंह ने अविनाश संग वैकेशन की तस्वीरें की साझा, क्या लग चुकी है रिश्ते पर मुहर?

इंस्टाग्राम@eishasingh
Read Now