अमर उजाला
Sat, 13 December 2025
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का दबदबा देखने को मिल रहा है। इसी बीच कपिल की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज हुई है।
फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त डोज देखने को मिल रहा है, हालांकि पहले दिन के आंकड़े ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया है।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने अपने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।
बेशक ये शुरुआत धीमी है, लेकिन 'धुरंधर' जैसी फिल्म के सामने इतना कलेक्शन भी बुरा नहीं कहा जाएगा।
फिल्म की कहानी एक ऐसे दूल्हे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब वह अलग-अलग धर्मों को मानने वाली चार महिलाओं से शादी कर लेता है।
कपिल शर्मा के साथ मंजोत सिंह, हीरा वरीना,त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
इसके अलावा फिल्म में असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुषांत सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी कहानी को मजबूत बनाते हैं।
इसके अलावा फिल्म में असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुषांत सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी कहानी को मजबूत बनाते हैं।
‘धुरंधर’ में किया आइटम डांस, आयशा खान के लुक पर फैंस हुए फिदा