कौन हैं नवीना बोले? जिन्होंने साजिद खान पर लगाए बड़े आरोप

अमर उजाला

Sun, 27 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@navina_005
अभिनेत्री नवीना बोले ने हाल ही में निर्देशक साजिद खान पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम-@navina_005

नवीना के मुताबिक साजिद ने एक किरदार के लिए उन्हें अपने घर बुलाया और फिर उनके साथ बुरा बर्ताव किया, उनसे कपड़े तक उतारने के लिए कहा गया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aslisajidkhan
बता दें कि नवीना चर्चित टीवी अभिनेत्री हैं, वे कई लोकप्रिय टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं, उन्हें 'मिले जब हम तुम' में दीया भूषण का रोल अदा करने के लिए जाना जाता है
Image Credit : इंस्टाग्राम-@navina_005

उन्होंने ‘सीआईडी’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘बालवीर’ और ‘इश्कबाज’ जैसे शो में काम किया है, 'इश्कबाज' में टिया के रोल से उन्होंने काफी शोहरत बटोरी

Image Credit : इंस्टाग्राम-@navina_005

ओटीटी पर भी नवीना काम कर चुकी हैं, उन्होंने ‘हनीमून स्वीट रूम नंबर 911’ जैसी सीरीज में भी काम किया है
 

Image Credit : नवीना बोले

मुंबई में जन्मी नवीना एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं, निजी जिंदगी की बात करें तो नवीना की शादी प्रोड्यूसर करण जीत से हुई है

Image Credit : इंस्टाग्राम-@navina_005

दमदार लुक में नजर आईं रश्मिका, यूजर बोले- 'लेडी बॉस'

इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna
Read Now