'जब वी मेट' और 'लव आज कल' का भी हिस्सा थीं वामिका गब्बी, नोटिस किया क्या?

अमर उजाला

Wed, 16 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

हाल ही वामिका गब्बी 'भूल चूक माफ' फिल्म से चर्चा में हैं, जो 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज बुधवार को ही फिल्म का गाना 'कोई ना' रिलीज हुआ है, जिसमें वो राजकुमार राव के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं। 

Image Credit : instagram

आइए जानते हैं अभिनेत्री वामिका गब्बी अभी तक किन हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi

जब वी मेट

वामिका गब्बी ने शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'जब वी मेट' में पहली बार काम किया था, जिसमें उन्होंने एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर की चचेरी बहन के रूप में थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

लव आज कल

2009 में आई इस फिल्म में भी अभिनेत्री ने एक बाल कलाकार की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उन्होंने बहुत कम समय के लिए एक किरदार निभाया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम

मौसम

2011 में सोनम कपूर और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म में वामिका गब्बी ने छोटी भूमिका निभाई थी। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने इस फिल्म में एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

बिट्टू बॉस

साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में वामिका गब्बी ने निक्की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके छोटे से अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

83

साल 2021 में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म आती है, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में वामिका ने भारतीय क्रिकेटर मदन लाल की पत्नी का किरदार निभाया था। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित थी, जो मुख्यत: 1983 वर्ल्डकप जीतने की कहानी पर केंद्रित थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

बेबी जॉन

2024 में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' में वामिका ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने अधीरा वर्मन की भूमिका अदा की, जो एक आईपीएस अधिकारी हैं। यह उनकी पहली एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

भूल चूक माफ

अब अभिनेत्री राजकुमार राव के साथ अपनी आगामी फिल्म  में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image Credit : instagram

क्या है ‘ग्राउंड जीरो’ बनाने का मकसद? अभिनेता इमरान हाशमी ने किया खुलासा

इंस्टाग्राम @therealemraan
Read Now