अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
अक्षय कुमार अभिनीत ‘केसरी 2’ सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी।
करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है।
बीते दिन गुरुवार को 'केसरी 2' ने 3.50 करोड़ रुपए कमाए थे।
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। अभी तक फिल्म ने कुल मिलाकर 46.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये कमा कर एक रिकॉर्ड बनाने के करीब है।
यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की दर्दनाक कहानी पर बनाई गई है, जो कोर्ट रूम ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार ने वकील सर शंकरयन नायर की भूमिका निभाई है, जिसे पर्दे पर बहुत ही खूबसूरत ढंग से दिखाय गया है।
'केसरी 2' में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं।
टूटे दिल वाले गायक हैं अरिजीत सिंह, इन गानों में झलकता है उनका दर्द