अमर उजाला
Sun, 3 August 2025
क्रिकेट लीग WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ कि एंकर करिश्मा कोटक सुर्खियों में आ गईं।
करिश्मा टूर्नामेंट के ओनर हर्षित तोमर का इंटरव्यू ले रही थीं। ऐसे में हर्षित ने करिश्मा से ऐसी बात कही कि हर कोई हैरान रह गया।
करिश्मा ने हर्षित से पूछा कि 'अब टूर्नामेंट खत्म हो गया है, आप कैसे सेलिब्रेट करेंगे?'
इस पर हर्षित ने कहा 'शायद अब जब सब खत्म हो गया है, तो मैं आपको प्रपोज कर दूंगा।'
दोनों की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ऐसे में करिश्मा सुर्खियों में आ गईं।
करिश्मा कोटक अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह आईपीएल में एंकरिंग कर चुकी हैं।
करिश्मा कोटक अलग-अलग टूर्नामेंट में एंकर के तौर पर काम करती हैं।
करिश्मा लंदन में पैदा हुई हैं। उन्होंने एडवर्टाइजिंग एंड मार्केटिंग में स्नातक किया है।
वह कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुकी हैं। वह बिग बॉस 6 का हिस्सा रही हैं।
करिश्मा कोटक को दिल्ली प्रीमियर लीग के लिए ऑफिशियल एंकर बनाया गया है।
करिश्मा 'इन घोस्ट हाउस इन', 'शंकर दादा जिंदाबाद', 'कप्तान' और 'लव अफेयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
जानें कौन हैं एंकर अदिति बुधाथोकी, खूबसूरती देख सुरेश रैना दे बैठे गलत जवाब