अमर उजाला
Fri, 28 March 2025
ओरी अवात्रामणि, जिन्हें आज दुनियाभर में ओरी के नाम से जाना जाता है। कभी लगभग हर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाते नजर आते थे।
पर क्या आपको पता है कि रातों रात सोशल मीडिया पर मशहूर हुए ओरी को इस मुकाम तक पहुंचाने में किसी एक्ट्रेस का हाथ है।
ये एक्ट्रेस भी कोई छोटी-मोटी एक्ट्रेस नहीं है। इसने अपनी डेब्यू फिल्म में ही सदी के महनायक अमिताभ बच्चन और किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान, दोनों के साथ काम किया।
हालांकि, इनका करियर कुछ ज्यादा चला नहीं और कई फिल्में करने के बाद एक दिन ये अचानक गायब हो गईं। जी हां, आपने फोटो देखकर सही अंदाजा लगाया। ये किम शर्मा ही हैं, जो अब ओरी की मैनेजर हैं।
किम शर्मा ने हाल ही में कुनिका सदानंद के पॉडकास्ट में ओरी की सफलता के पीछे का कारण बताया।
अभिनेत्री ने बताया कि वह कॉर्नरस्टोन एजेंसी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं, जो कई सेलेब्स का मैनेजमेंट संभालती हैं।
उन्होंने ओरी की सफलता के पीछे का कारण भी एक सफल रणनीति को बताया। इसके अलावा किम ने कहा कि ओरी बहुत ही समझदार व्यक्ति हैं।
आपको बताते चलें कि ओरी का करियर बनाने और उनकी करीब 10 करोड़ रुपये की नेटवर्थ बनाने के पीछे किम शर्मा का बहुत बड़ा हाथ है।
बात करें खुद किम की तो एक्ट्रेस ने अपने चमकते बॉलीवुड करियर को साल 2011 में छोड़ दिया। इसके बाद वे केन्या चली गईं, जहां उन्होंने कारोबारी अली पंजानी से शादी कर ली थी।
शादी से पहले किम का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह और टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ भी जोड़ा गया था।
आखिरी बार किम 2011 में रिलीज हुई गोविंदा और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'लूट' में नजर आई थीं। इन दिनाें वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके छह लाख 20 हजार फॉलोअर्स है।
मोहनलाल और ममूटी को लेकर क्यों शुरू हुआ 'आस्था' पर विवाद? जानिए पूरा मामला