'मिर्जापुर 3' का बजट सुनकर हो जाओगे दंग 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर इस सीरीज के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है तीसरे सीजन को 5 जुलाई, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा दर्शक काफी लंबे समय से नए सीजन को देखने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन साल 2020 में आया था इस बीच केवल दर्शकों का इंतजार ही नहीं बढ़ा है, बल्कि 'मिर्जापुर' का बजट भी बढ़ गया है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले सीजन को बनाने में 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे दूसरा सीजन 60 करोड़ में बना था और तीसरे सीजन को बनाने में 100 करोड़ रुपये लगाए गए हैं d