ऑस्कर की लाइब्रेरी में शामिल हैं इन भारतीय फिल्मों के स्क्रीनप्ले

अमर उजाला

Tue, 6 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @nakedindianfakir/ramkumar_dir/dhanushkraja

भारतीय सिनेमा की कई फिल्में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं, कोई गाने की वजह से तो कई कहानी की वजह से

Image Credit : इंस्टाग्राम @nakedindianfakir

लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके स्क्रीनप्ले को ऑस्कर की लाइब्रेरी में शामिल किया जा चुका है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ramkumar_dir

हाल ही में, धनुष की 50वीं फिल्म और बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म 'रायन' के स्क्रीनप्ले को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में शामिल करने के लिए चुना गया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

तमिल थ्रिलर फिल्म 'पार्किंग' के स्क्रीनप्ले को पिछले साल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में जगह मिली थी, इसका निर्देशन रामकुमार बालकृष्णन ने किया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @ramkumar_dir

देवाशीष मखीजा के निर्देशन और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'जोरम' ने वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त की, इसके स्क्रीनप्ले को भी एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में शामिल किया गया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @nakedindianfakir

साल 1960 में रिलीज हुई 'मुगल ए आजम' के स्क्रीनप्ले को भी एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में शामिल किया जा चुका है, इसका निर्देशन के आसिफ ने किया था
 

Image Credit : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में

इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
Read Now