अमर उजाला
Wed, 16 April 2025
16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लारा दत्ता का जन्म हुआ। आज अभिनेत्री अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं।
मॉडलिंग से लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत की और साल 2000 में मिस यूनिवर्स बन पूरी दुनिया में छा गई।
साल 2003 में लारा दत्ता ने बॉलीवुड में 'अंदाज' फिल्म से डेब्यू किया।
अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म में लारा दत्ता ने शानदार अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया था।
अभिनेत्री को उनकी पहली ही फिल्म 'अंदाज' के लिए बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड मिला था।
'अंदाज' फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा मशहूर है, जिसमें अक्षय कुमार ने लारा दत्ता की जान बचाई थी।
इस फिल्म का एक गाना समुंदर के पास शूट हुआ था, उसी दौरान अभिनेत्री समंदर की लहरों में फंस गई और अक्षय कुमार ने अपनी जान पर खेलकर अभिनेत्री की जान बचाई थी।
लारा दत्ता ने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
फिल्मों से दूर रहने के बाद अभिनेत्री ने बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया। लारा दत्ता ने पहली फिल्म 'चलो दिल्ली' बनाई, जिसकी काफी तारीफें हुईं थीं।
लारा दत्ता अब ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं।
पहले मंगलवार को सबसे कम रही 'गुड बैड अग्ली' की कमाई, जानें टोटल कलेक्शन