अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
आज शुक्रवार के दिन अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
आइए जानते हैं फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में कि किस एक्टर ने निभाया कौन सा रोल।
यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसे जलियांवाला बाग हत्याकांड पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील एस शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो भारत के तरफ से अदालत में अपना पक्ष रखते हैं।
'केसरी 2' में अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल की भूमिका अदा की है। फिल्म में अभिनेत्री वकील के रोल में नजर आईं हैं, जो अक्षय कुमार की सहयोगी के रूप में हैं।
इस फिल्म में अभिनेता आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैकिनले का किरदार निभाया है। इससे पहले माधवन 'शैतान' फिल्म में अपने शानदार एक्टिंग का परिचय दे चुके हैं।
फिल्म में स्टीवन हार्टले जज मैकार्डी के किरदार में नजर आए हैं, जो भारत और ब्रिटिश सरकार का पक्ष अदालत में सुनते हैं।
'केसरी 2' फिल्म में मार्क ने माइकल ओ डायर की भूमिका निभाई है। माइकल ओ डायर जलियांवाला बाग कांड के समय ब्रिटिश सरकार में पंजाब के लेफ्टिनेंट गर्वनर के रूप में कार्यरत थे। ओ डायर ने ही जलियांवाला बाग में गोलियां चलाने का आदेश दिया था।
फिल्म में मोमिता पाल ने रज्जो का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है।
'केसरी 2' फिल्म मे रोहन वर्मा ने जान निसार अख्तर की भूमिका अदा की है। इससे पहले वो कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं जैसे 'भौकाल' आदि।
इस फिल्म में कियार सध ने परगत सिंह की बहन का किरदार निभाया है। उनके अभिनय को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
रजत कपूर से लेकर मोनिका पंवार तक, दमदार है हॉरर सीरीज 'खौफ' की स्टारकास्ट