अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
18 अप्रैल 1983 को देबिना बनर्जी का जन्म कोलकाता में हुआ था। आज देबिना अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।
देबिना को अभिनय का बहुत शौक था, इसलिए उन्होंने साल 2003 में हिंदी फिल्म 'भारतीय बाबू' से करियर शुरू किया।
इसके बाद अभिनेत्री ने तेलुगु-कन्नड़ फिल्मों 'अम्मायिलु अब्बायिलु' और 'नंजुंडी' में भी नजर आई, लेकिन इससे उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।
2008 देबिना का किस्मत बदलने वाला साल साबित हुआ, क्योंकि अभिनेत्री को 'रामायण' सीरियल में काम मिला और उसमें उन्होंने माता सीता का रोल निभाया।
इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इस सीरियल के दौरान अभिनेत्री को उनका जीवनसाथी भी मिला।
'रामायण' में राम भगवान के किरदार से मशहूर गुरमीत चौधरी से अभिनेत्री को प्यार हो गया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।
इसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली और आज दंपत्ति की दो बेटियां भी हैं।
देबिना ने 'रामायण' के अलावा भी कई धारावाहिक में काम किया जैसे- 'मायावी', 'आहट', 'चिड़िया घर', आदि।
इसके अलावा अभिनेत्री ने रियलटी शो 'नच बलिए' और 'खतरों के खिलाड़ी 5' में भी भाग लिया था, जिसमें वो रनर अप रहीं थीं।
89 की उम्र में कड़ी मेहनत कर रहें धर्मेंद्र, फिजियोथेरेपी कराते आए नजर