ममूटी से लेकर विजय के साथ काम कर चुका यह एक्टर ड्रग केस में गिरफ्तार, जानिए नाम

अमर उजाला

Sat, 19 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official

अभी हाल ही में केरल पुलिस ने एक मलयालम अभिनेता को कथित तौर पर नशीली दवाओं के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official

वह एक्टर कोई और नहीं, बल्कि लोकप्रिय मलयालम अभिनेता और पूर्व सहायक निर्देशक शाइन टॉम चाको हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official

नौ वर्षों तक डायरेक्टर कमल के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर काम करने के बाद अभिनेता ने  साल 2011 में 'खद्दामा' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। साल 2019 में उन्हें 'इश्क' फिल्म में खलनायक रोल से पहचान मिली।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official

इसके बाद शाइन ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'कुरुथी' में शाइन ने शानदार अभिनय किया था, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

शाइन साल 2022 में विजय दलपति अभिनीत फिल्म 'बीस्ट' में नजर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त की थी। इसी फिल्म से शाइन टॉम चाको ने तमिल फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @actorvijay

इसी कड़ी में अभिनेता साल 2023 में नानी अभिनीत फिल्म 'दसारा' में नजर आए थे, जो उनकी तेलुगु भाषा में पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शानदार निगेटिव रोल के लिए शाइन को आईफा उत्सवम का खिताब भी मिला था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शाइन हाल ही में रिलीज हुईं दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जहां वे फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में अजित कुमार के साथ नजर आए तो वहीं फिल्म 'बजूका' में उन्होंने ममूटी के साथ काम किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official

इन फिल्मों में अभिनेता ने शानदार अभिनय किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official

बात करें विवादों की तो शाइन टॉम चाको पर इससे पहले भी नशीला पदार्थ इस्तेमाल करने का आरोप लग चुका है। हालांकि, इस केस में उन्हें बरी कर दिया गया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official

सैर पर निकलीं मानुषी छिल्लर, फैंस को दिखाईं खूबसूरत झलकियां

इंस्टाग्राम @manushi_chhillar
Read Now