अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म 'तन्वी: द ग्रेट' का टीजर लॉन्च कर दिया है। अनुपम खेर ही इस फिल्म के निर्देशक हैं।
मार्च 2024 में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एलान किया था। हाल ही में अनुपम खेर ने इस फिल्म का पहला लुक जारी किया था।
पहला लुक जारी करते हुए अभिनेता ने लीड एक्ट्रेस का चेहरा छिपा दिया था। अब, एक्टर ने लीड एक्ट्रेस का खुलासा किया है। ये अभिनेत्री शुभांगी दत्त हैं।
अनुपम खेर ने टीजर जारी करते हुए एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा 'तन्वी से मिलिए, फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को बनाने का विचार मुझे लगभग चार साल पहले आया।
उन्होंने आगे लिखा 'तन्वी को ढूंढना एक मुश्किल काम था! क्योंकि तन्वी अच्छाई, मासूमियत, आकर्षण, मजाकियापन और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करती है!'
उन्होंने लिखा 'तन्वी अलग है, लेकिन कम नहीं! हमें उसे खोजने में 6 महीने से ज्यादा लग गए। एक दिन स्कूल में मैंने शुभांगी को अपनी आंखें बंद किए और पूरे चेहरे पर शांति देखी।
अनुपम खेर ने आगे लिखा 'यह मेरे लिए और स्कूल के लिए व्यक्तिगत रूप से सबसे खुशी का दिन होगा जब दुनिया आपको 'शुभंगी द ग्रेट' के नाम से पुकारने लगेगी।'
अनुपम खेर ने लिखा 'मेरा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। दुनिया फिल्म देखने के बाद उसके बारे में फैसला करेगी। मैं आज यह ऐलान करना चाहता हूं कि 'तन्वी द ग्रेट' में आप जादुई हैं।'
इटली में छुट्टियां एंजाय करती दिखीं अनन्या पांडे, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें