इस अभिनेत्री को देवी मानकर पैर छूने लगे थे लोग

अमर उजाला

Thu, 20 June 2024

Image Credit : यूट्यूब @ShemarooFilmiGaane

'जय संतोषी मां' फिल्म में देवी का रोल निभाकर मशहूर होने वाली अभिनेत्री अनीता गुहा ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था

Image Credit : यूट्यूब @UltraBollywood

अनीता ने 20 जून,  2007 को आखिरी सांस ली थी, उनका जन्म 17 जनवरी, 1932 को हुआ था

Image Credit : यूट्यूब @UltraBollywood

जब वो केवल 15 साल की थी, तभी उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था, 'बान्शेर केला' उनकी डेब्यू फिल्म थी

Image Credit : यूट्यूब @UltraBollywood

'जय संतोषी मां' से पहले उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं, लेकिन इस फिल्म का जादू कुछ ऐसा चला कि लोग अनीता को देवी मानकर उनके पैर छूने लगे थे
Image Credit : यूट्यूब @ShemarooFilmiGaane

हालांकि, अनीता नहीं चाहती थीं कि उनकी छवि केवल धार्मिक किरदारों तक ही सीमित रहे, इसलिए उन्होंने अलग-अलग किस्म के किरदार निभाने शुरू किए

Image Credit : यूट्यूब @ShemarooFilmiGaane

'संजोग', 'कण कण में भगवान', 'तुलसी विवाह', 'चाचा जिंदाबाद', 'पूर्णिमा', 'कवि कालीदास', 'वीर भीमसेन' और 'माया बाजार' उनके करियर की कुछ प्रमुख फिल्में हैं

Image Credit : यूट्यूब @ShemarooFilmiGaane

'ससुराल सिमर का' ने बना दी दीपिका-शोएब की जोड़ी

इंस्टाग्राम-@shoaib2087
Read Now