अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
भारत में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी।
आज जानेंगे टॉम क्रूज की वो फिल्में, जिनमें दिखती है उनके शानदार अभिनय की झलक।
यह एक अमेरिकन एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो साल 1986 में रिलीज हुई थी। इसमें टॉम क्रूज ने मवेरिक नाम के एक होशियार लेकिन जिद्दी फाइटर पायलट की भूमिका निभाई थी। इसकी कहनी भी शानदार है, वो भी भरपूर एक्शन सीन्स के साथ।
टॉम क्रूज की यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म में टॉम क्रूज की मुलाकात कैमरन डियाज से होती है, जो एक मिशन में फंस जाते हैं और फिर शुरू होता है रोमांच। इसके बाद दोनों को प्यार हो जाता है।
यह थ्रिलर-एक्शन फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें दिखाया जाता है कि एक पूर्व सैन्य पुलिस अधिकारी पांच लोगो की हत्या के आरोपी की जांच करता है।
साल 2014 में रिलीज हुई यह फिल्म एक एक्शन और साइंस-फिक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में एक सैनिक टाइम लूप में फंस जाता है, जहां वह बार-बार एक ही दिन को जीता है और हर बार लड़ाई में मरता है। यह एक शानदार फिल्म है।
टॉम क्रूज की यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें दिखाया जाता है कि धरती पर एलियन हमला करते हैं और टॉम क्रूज अपने बच्चों के साथ इससे बचने की कोशिश करते हैं।
नितांशी गोयल ने कान से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, कई एक्ट्रेसेस को दिया ट्रीब्यूट