अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
'ट्वीलाइट' फिल्म से चर्चित अमेरिकी अभिनेत्री क्रिस्टन जेम्स स्टीवर्ट का जन्म 9 अप्रैल 1990 को लॉस एंजिलस में हुआ था। आज अभिनेत्री अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।
अमेरिकी अभिनेत्री क्रिस्टन ने 12 साल की उम्र में 'पैनिक रूम' फिल्म से सिनेमा करियर की शुरुआत की थी।
साल 2008 में 'ट्वीलाइट' फिल्म का पहला पार्ट आया। इसमें अभिनेत्री ने बेला स्वान का किरदार निभाकर सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि भारत में भी स्टारडम हासिल किया। उनके अभिनय और खूबसूरती ने भारतीयों को भी दीवाना बना लिया था।
इस फिल्म में क्रिस्टन स्टीवर्ट के साथ रॉबर्ट पैटिनसन ने भी मुख्य भूमका निभाई, जिसमें अभिनेता ने वैंपायर के किरदार में नजर आए थे।
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही क्रिस्टन और रॉबर्ट के बीच नजदीकियां बढ़ीं, फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।
लगभग चार सालों के प्यार के बाद क्रिस्टन और रॉबर्ट ने साल 2013 में आधिकारिक रूप से अलग रहने का फैसला किया। उस वक्त इनकी जोड़ी काफी चर्चा में रही थी।
इसके बाद अभिनेत्री ने अपनी समलैंगिक गर्लफ्रेंड डायलन मेयर से सगाई कर ली, जिसका खुलासा उन्होंने एक शो के दौरान किया था।
आपको बताते चलें कि क्रिस्टन स्टीवर्ट कई सालों से डायलन मेयर को डेट कर रही थी। अक्सर वह मेयर के साथ देखी जाती थी। कुछ सालों पहले दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की बात भी कही थी।
क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपने और डायलन मेयर के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।
अगर अभिनेत्री के काम की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 'हैरी पॉटर' फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘द ट्वाइलाइट सागा’, ‘इन द लैंड ऑफ वुमन’, ‘द मेसेंजर्स’, ‘एडवेंचरलैंड’ और ‘द रनावेज’ जैसी फिल्में कीं।
600 करोड़ की कमाई से बस कुछ लाख दूर है छावा, लेकिन सामने है बड़ी चुनौती