पास से देखने पर चला पता, कितना खास था अनंत-राधिका की शादी में दिखा ये पेड़ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे इस भव्य शादी ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा था और कई मशहूर हस्तियां इस शादी में शामिल हुई थीं कई बड़े मेहमानों के अलावा इस शादी में की गई सजावट भी काफी आकर्षक रही, जिसे लेकर काफी चर्चा भी हुई अब इस शादी में सजावट के लिए लगाए गए एक पेड़ की चर्चा हो रही है, जो काफी चमकदार दिखाई दे रहा था दूर से देखने पर तो यह केवल सजावट के लिए लगाया हुआ पेड़ नजर आता है, लेकिन असल में यह बेहद खास था इस पेड़ को करीब से देखने पर पता चलता है कि इसमें अनंत और राधिका के जीवन से जुड़ी कई खास तस्वीरें लगाई गई थी d