अमर उजाला
Sat, 17 May 2025
अजय देवगन अभिनीत 'रेड 2' सिनेमाघरों में 01 मई को रिलीज हुई और उसके बाद से ही फिल्म का शानदार सफर जारी है।
इस थ्रिलर फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। बीते दिन शक्रवार को 'रेड 2' ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म ने ओपनिंग डे के दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अभी तक अजय देवगन की इस फिल्म ने कुल 139.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब बहुत जल्द फिल्म 150 करोड़ रुपये के माइलस्टोन को छूने के लिए तैयार है।
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से लगभग दो गुना की कमाई कर ली है, जो एक हिट फिल्म बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि 'रेड 2' का बजट 70 करोड़ रुपए है।
'रेड 2' फिल्म साल 2018 में आई 'रेड' फिल्म का सीक्वल है, जो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है। यह फिल्म भ्रष्टाचार पर आधारित है।
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, सुप्रिया पाठक जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।
शाहरुख खान के घर मन्नत को मिली नई नेमप्लेट, जारी है मरम्मत का काम