अमर उजाला
Tue, 6 May 2025
अजय देवगन अभिनीत 'रेड 2' सिनेमाघरों में 01 मई को रिलीज हुई और फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
इस थ्रिलर फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। बीते दिन सोमवार को 'रेड 2' ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और वीकएंड पर इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए रविवार के दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी ।
अभी तक अजय देवगन की इस फिल्म ने कुल 79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि 'रेड 2' का बजट 70 करोड़ रुपए है।
'रेड 2' फिल्म साल 2018 में आई 'रेड' की सीक्वल है, जो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है।
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, सुप्रिया पाठक जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।
दिलजीत ने महाराजा भूपिंदर सिंह को दिया ट्रिब्यूट, बोले- 'मैं हूं पंजाब'