अजय देवगन की ‘रेड 2’ जादुई आंकड़े के करीब, जानें कुल कितनी हुई कमाई

अमर उजाला

Wed, 7 May 2025

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं।

Image Credit : एक्स

फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर ही शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।

Image Credit : एक्स

थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ ने बीते दिन मंगलवार को 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।


 

Image Credit : एक्स

अजय देवगन की यह फिल्म बीते दिनों से कमाई के मामले में थोड़ी धीमी पड़ रही है, क्योंकि 'रेड 2' ने इस वीकएंड पर रविवार के दिन सारे आंकड़े तोड़ते हुए 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Image Credit : एक्स

वहीं, अभी तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 85.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच रही है।


 

Image Credit : सोशल मीडिया

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रेड 2' का बजट 70 करोड़ रुपए है।

Image Credit : सोशल मीडिया

'रेड 2' फिल्म साल 2018 में आई 'रेड' फिल्म का सीक्वल है, जो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है।

Image Credit : यूट्यूब

इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, सुप्रिया पाठक जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर का क्लासी लुक-श्रीलीला का ट्रेडिशनल अंदाज, क्या देखा है आपने?

इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, @sreeleela14
Read Now