अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की हालत पस्त, जानें कुल कितनी हुई कमाई?

अमर उजाला

Thu, 24 April 2025

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी 2', सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

Image Credit : एक्स

अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाने में कामयाब हो पाई और इसका कलेक्शन औसत रहा।

Image Credit : इंस्टाग्राम

बीते दिन बुधवार को 'केसरी 2' ने 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स

वहीं बात करें तो फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद बीते रविवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @ananyapanday

इसके बाद से फिल्म में भारी गिरावट देखने को मिली। अभी तक छह दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 42.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image Credit : वीडियो ग्रैब

यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की दर्दनाक कहानी पर बनाई गई है, जो कोर्ट रूम ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है।

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील सर शंकरयन नायर की भूमिका अदा की है, जिनके साहस को पर्दे पर शानदार तरीके से दिखाया गया है।

Image Credit : यूट्यूब

'केसरी 2' में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं। 

Image Credit : एक्स

वरुण धवन की दोस्ती प्यार में बदली, चार बार हुए रिजेक्ट; यहां पढ़िए पूरी प्रेम कहानी

इंस्टाग्राम @varundvn
Read Now