अमर उजाला
Sun, 18 May 2025
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ बीते दिन शनिवार को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
टॉम क्रूज की प्रसिद्ध फिल्म सीरीज 'मिशन इंपॉसिबल' का यह आठवां और आखिरी पार्ट 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ है, जो भारत में रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने भारत में शानदार शुरुआत की है।
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है।
टॉम क्रूज की इस फिल्म को निर्माताओं ने भारत में अमेरिका से छह दिन पहले रिलीज किया है। आपको बताते चलें कि अमेरिका में यह फिल्म 23 मई को रिलीज होगी।
फिल्म मेकर्स ने भारतीय दर्शकों पर भरोसा जताया और यह बिल्कुल सच साबित हुआ। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रविवार के दिन फिल्म कैसा कलेक्शन करती है।
यह फिल्म दर्शकों को बेहद पंसद आ रही हैं।
फिल्म में मुख्य भूमिका में टॉम क्रूज हैं, जो ईथन हंट बनकर दुनिया को बचाते हैं। इसके अलावा साइमन पेग, विंग रेम्स और आई मोरैलिस भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
वीकएंड पर 'रेड 2' ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें 17वें दिन का कलेक्शन