अमर उजाला
Fri, 28 March 2025
हाल ही में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
बड़े बजट की इस फिल्म के निर्माताओं को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन पहले दिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई।
फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले वीकएंड में कितनी कमाई करने में कामयाब होती है।
'एल 2 एम्पुरान 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लुसिफर' का सीक्वल है।
मोहनाल अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है और वह इसमें अभिनय भी करते दिख रहे हैं।
इनके अलावा फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे सितारे भी हैं।
मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी इस फिल्म को रिलीज किया गया है।
जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है, सुरक्षा की चिंता के सवाल पर बोले सलमान खान