अक्षय कुमार की 'केसरी 2' ने बढ़ाई रफ्तार, जानें कुल कितनी हुई कमाई?

अमर उजाला

Sun, 20 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी 2' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Image Credit : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी 'केसरी 2' ने बीते दिन शनिवार को अपने कलेक्शन में कुछ बढ़ोत्तरी हासिल की।

Image Credit : इंस्टाग्राम

बीते दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने कुल मिलाकर 17.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 

Image Credit : केसरी 2

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए है। 

Image Credit : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

फिल्म निर्माताओं को 'केसरी 2' की कमाई बढ़ने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि फिल्म को लेकर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@dharmamovies

बात करें 'केसरी 2' की तो ये जलियांवाला बाग हत्याकांड की दर्दनाक कहनी लेकर आई है, जो कोर्ट रूम ड्रामा के जरिए दिखाई गई है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस फिल्म अक्षय कुमार ने शंकरयन नायर की भूमिका अदा की है, जिनके साहस को पर्दे पर दमदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

Image Credit : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

'केसरी 2' में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं।

Image Credit : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

श्रीजीत मुखर्जी अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए अब कैसा है स्वास्थ्य?

इंस्टाग्राम@srijitmukherji
Read Now