अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी 2' सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी।
यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की दर्दनाक कहानी पर बनाई गई है, जो कोर्ट रूम ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी 'केसरी 2' ने बीते दिन मंगलवार को 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
वहीं बात करें तो फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद बीते रविवार को फिल्म ने 12 करोड़ का कारोबार कर डाला था।
हालांकि, अभी तक फिल्म ने कुल मिलाकर 38.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कमाई घटती नजर आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए हैं।
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील सर शंकरयन नायर की भूमिका अदा की है, जिनके साहस को पर्दे पर दमदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है।
'केसरी 2' में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं।
जॉन सीना के फैन हैं? तो आज देख डालिए उनकी ये 10 फिल्में