अमर उजाला
Fri, 18 July 2025
आज शुक्रवार को मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
इस फिल्म को यूजर्स द्वारा शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' युवाओं को अपना दीवाना बना रही है।
हम आपको बताएंगे कि सैयारा शब्द का मतलब क्या होता है।
सैयारा का अर्थ तारा या ग्रह माना गया है। इस शब्द को अरबी और उर्दू भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है घूमने वाला या लगातार चलने वाला।
वहीं अगर सैयारा का उर्दू अर्थ जानने की कोशिश करें, तो इसका मतलब है तारा या फिर आसमान में घूमने वाले उपग्रह।
हिंदी में सैयारा लिखा जाता है, लेकिन इसका शुद्ध रूप सैय्यारा है।
'सैयारा' फिल्म का गाना दर्शकों के दिलों को छू रहा है।
पुलकित सम्राट की ‘राहु केतु’ की शूटिंग पूरी, एक्टर ने कहा- 'यह फिल्म ग्रहों का सफर करवाएगी’